Jump to content

User:Vatan Bhatnagar

From Wikipedia, the free encyclopedia
      "हिंदुस्तान" खतरे में है, 

ना इस्लाम खतरे में है, ना हिन्दू खतरे में है धरम और मजहब से बटता इंसान खतरे में है

ना राम खतरे में है, ना रहमान खतरे में है सियासत की भेट चढ़ता भाई चारा खतरे में है

ना कुरआन खतरे में है , ना गीता खतरे में है नफरत की दलीलों से इन किताबो का ज्ञान खतरे में है

ना मस्जिद खतरे में है , ना मंदिर खतरे में है सत्ता के लालची हाथो,इन दीवारों की बुनियाद खतरे में है

ना ईद खतरे में है , ना दिवाली खतरे में है गैर मुल्को की नजर लगी है , हमारा सदभाव खतरे में है

जरा गौर से देखो मेरे देश वासियों अब तो हमारा "हिंदुस्तान" खतरे में है,

वतन भटनागर

"हिंदुस्तान खतरे में है", कविता वतन भटनागर द्वारा 10 सिंतबर 2013 को लिखी गयी थी। आये दिन धर्म और मजहब को खतरे में बता कर कुछ सियासी लोग अपनी सियासत को चमकाने के लिए भोले भाले हिन्दुस्तानियो को एक दूसरे के खिलाफ भड़काने की कोशिश करते है।

समाज धर्म और मजहब के नाम पर बटता जा रहा है, ओर दुहाई ये देते है कि हमारा धर्म /मजहब खतरे में है। सच्चाई ये है, की दुनिया का कोई धर्म और मजहब इतना कमजोर नही होता कि वो खतरे में आ जाये । पर इस तरह की दलीलों से हमारा हिंदुस्तान जरूर खतरे में आ रहा है। लोग धर्म की आड़ में एक दूसरे से लड़ रहे है। उनका खून बहा रहे है। इन्ही सब चिंताओं से जन्म हुआ है इस कविता का।