Jump to content

User:Vikram singh BJP

From Wikipedia, the free encyclopedia

नाम - विक्रम सिंह पिता - श्री हर्ष नारायण सिंह जन्मतिथि - 23 अप्रैल 1980 पता - गोविन्द भवन, वार्ड क्र. 06, रामपुर बाघेलान जिला-सतना (म.प्र.) शिक्षा - 1. हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी (द सिंधिया स्कूल, ग्वालियर) 2. बी.काम. (दिल्ली यूनिवर्सिटी) नगर परिषद रामपुर बाघेलान के अध्यक्ष Website - www.vikramsena.com[edit]

पारिवारिक पृष्ठभूमिः-[edit]

मेरे परबाबा स्व. श्री कप्तान अवधेश प्रताप सिंह विंध्य प्रदेश के प्रथम प्रधानमंत्री थे एवं विन्ध्य प्रदेश के पहले राज्यसभा सदस्य थे एवं मेरे बाबा स्व. श्री गोविन्द नारायण सिंह मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री एवं बिहार के राज्यपाल थे। मेरे बड़े चाचा श्री अशोक नारायण सिंह कृषि उपज मण्डी सतना के अध्यक्ष रह चुके हैं। मेरे छोटे चाचा श्री धु्रव नारायण सिंह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भोपाल मध्यक्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। मेरे पिता श्री हर्ष नारायण सिंह रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके हैं एवं चौथी बार वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी से विधायक हैं।

सामाजिक कार्यक्षेत्र का अनुभव :-

मेरे द्वारा रामपुर बाघेलान में सभी सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में हिस्सा लिया जाता है।

1. विधानसभा चुनाव में सहयोग :-विधानसभा क्षेत्र रामपुर बाघेलान के विधानसभा निर्वाचन वर्ष 2008 एवं 2013 के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के निर्वाचन अभिकर्ता के रूप में कार्य किया एवं चुनाव की समस्त जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

2. युवा सम्मेलन का आयोजन :-मेरे द्वारा वर्ष 2013 में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र के लगभग 8-10 हजार 18 से 35 वर्ष के युवा सम्मेलन में सम्मिलित हुए जिसमें लगभग 500 से 600 कार्यकर्ता नगर परिषद क्षेत्र रामपुर बाघेलान के थे, जिसके मुख्य अतिथि माननीय श्री सुरेन्द्र सिंह बघेल, अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जिला सतना थे।

3. क्रिकेट टूर्नामेन्ट का आयोजन :-हम अपने क्षेत्र के लोगों के मनोरंजन के लिए प्रति वर्ष स्व. कप्तान अवधेश प्रताप सिंह अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेन्ट का आयोजन किया जाता है, जिस समिति का मैं अध्यक्ष हूँ। इस टूर्नामेन्ट में भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, मंत्री, विधायक एवं अन्य संगठन के बड़े पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए हैं। इस टूर्नामेन्ट के फाइलन में दर्शकों की संख्या 15 हजार से 20 हजार तक होती है। इस टूर्नामेन्ट में कमेटी के द्वारा खिलाड़ियों के लिए खेल सामग्री एवं पुरूस्कार का वितरण किया जाता है।

4. बलदाऊजी उत्सव समिति :- सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु मेरे द्वारा एक समिति का गठन किया गया है। जिसमें रामपुर बाघेलान नगर के कई सम्मानित व्यक्ति एवं व्यापारी सम्मिलित हैं। जिसके द्वारा जन्माष्टमी में आर्केस्टा का कार्यक्रम, नागपंचमी में कुश्ती, नवरात्रि में रामलीला एवं दशहरा में रावण दहन का भव्य कार्यक्रम किया जाता है। दीपावली एवं होली मिलन समारोह आयोजित किया जाता है। मुस्लिम समुदाय के लिए रमजान में रोजा अफ्तार व ईद, बकरीद एवं मोहर्रम व अन्य त्यौंहारों पर मिलन समारोह आयोजित किया जाता है।

5. नगर परिषद रामपुर बाघेलानः-Italic text सन् 2014 से लगातार अध्यक्ष के रूप में अपनें कार्य का निर्वहन कर रहा हूँ, रामपुर बाघेलान नगर परिषद के अंदर करोड़ो रूपये के विकाश कार्य चल रहे हैं आगे भी कई विकाश कार्य किये जानें हैं।

आदर्श पुरूष :- भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी।

योजनाए: प्रधानमंत्री आवास योजना नगौरा से अधरवार मार्ग का भूमिपूजन मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना प्रतिभा किरण मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना मुख्यमंत्री पेयजल योजना मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना दीनदयाल चलित अस्पताल योजना खेत तालाब योजना लाड़ली लक्ष्मी योजना सरदार वल्लभ भाई पटेल निःशुल्क औषधि अटल ज्योति अभियान निःशुल्क पैथालॉजी जाँच योजना मुख्यमंत्री युवा इंजीनियर-कान्ट्रेक स्वच्छ भारत अभियान

कप्तान अवधेश प्रताप सिंह जीवन परिचय

vikramsena नाम - अवधेश प्रताप सिंह जन्म - 1888 स्वर्गवास - 16 जून 1967 जन्म स्थान - रामपुर बाघेलान वैवाहिक स्तिथि - विवाहित पत्नी का नाम - महराजकुमारी संतान - 1 पुत्र, 1 पुत्री सार्वजानिक और राजनैतिक जीवन का संछिप्त क्रम :-

आप स्वत्रंता संग्राम सेनानी थे , सन 1948 में आप विंध्य प्रदेश के प्रधानमंत्री हुए , और सन 1952 से 1960 तक आपने राज्यसभा के सदस्य के पद को सुशोभित किया, आप की स्मृति में अवदेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना की गई जिससे यहाँ समस्त वर्ग के लोगो को शिक्षा में बल मिला, एवं आज रीवा संभाग शिक्षा की और गोरवान्त्रित है |

आप का देहवसान 16 जून 1967 को कानपूर उत्तरप्रदेश में हुआ |


डा. गोविन्द नारायण सिंह डा. गोविन्द नारायण सिंह, भूतपूर्व मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश

नाम - डा. गोविन्द नारायण सिंह जन्मतिथि - 25, जुलाई, 1920 जन्म स्थान - रामपुर बाघेलान वैवाहिक स्तिथि - विवाहित (मई-1945) पत्नी का नाम - श्रीमती पद्यावती देवी संतान - 5 पुत्र, 1 पुत्री शैक्षणिक योग्यताः - एम.ए.एल.एल.बी., पी.एच.डी. vikramsena सार्वजनिक एवं राजनैतिक जीवन का संक्षिप्त विकास क्रमः-

1941 में आतंककारी कार्य के लिये नजरबन्द, 1942 के अगस्त आंदोलन से 1944 तक कारावास, 1946 से 1947 के अन्त बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में लेक्चरार तथा गवेषणा कार्य, सन् 1948 में भारतीय प्रशासन सेवा के लिये चुने जाकर विन्ध्यप्रदेश सरकार के अंतर्गत असिस्टेन्ट रीजनल कमिश्नर के पद पर नियुक्ति और कार्यभार ग्रहण करने के दूसरे दिन ही पद त्याग. विद्यार्थी जीवन से ही बनारस में 1941 से 19़46 तक विद्यार्थी संघ और विद्यार्थी कांग्रेस के अध्यक्ष.

1952 के सामान्य निर्वाचन में विन्ध्यप्रदेश विधान सभा सदस्य निर्वाचित. 1953 से 1957 तक विन्ध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी चार वर्ष पर्यन्त रहे. विन्ध्यप्रदेश विधानसभा सदस्य के रूप में जागीरदारी उन्मूलन समिति, भू राजस्व समिति, लोक लेखा समिति तथा अन्य विभिन्न समितियों में कार्य किया. मध्यप्रदेश विधान सभा की सदस्यता में 1957 से 1959 तक लोक लेखा समिति के सभापति, इसके पश्चात् याचिका समिति के सभापति, उपमंत्री बनने के पद से त्यागपत्र. प्रदेश कांग्रेस की चुनाव समिति के सदस्य. 15 अगस्त 1960 से उप मंत्री, तत्पश्चात् उप गृहमंत्री तथा 27 मई लोक कार्य (सिंचाई). 30 सितम्बर, 1963 से स्थानीय शासन मंत्री, दिनांक 30 जुलाई 1967 से 12 मार्च 1969 तक संविद शासन काल में मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश एवं 26 फरवरी 1988 से 24 जनवरी 1989 तक बिहार के राज्यपाल रहे,

दिनांकः- 10.05.2005 को आपका देहावसान हो गया.


हर्ष सिंह जीवन परिचय

vikramsena नाम - हर्ष सिंह पिता - डा. गोविन्द नारायण सिंह जन्मतिथि - 24 जून 1954 पत्नी का नाम - श्रीमती माधवी सिंह पुत्र - दो पुत्र शैक्षणिक योग्यता - बी. एस. सी. द्वितीय वर्ष भोपाल विश्वविद्यालय वर्ष 1970 रूचि - रायफल शूटिंग, खेती 1980 में पहली बार विधायक 1985 में दूसरी बार विधायक 2003 में तीसरी बार विधायक 2013 में चौथी बार विधायक 30 जून 2016 को भाजपा सरकार के शिवराज केबिनेट में राज्यमंत्री के रूप में ली शपथ जिसमें आयुष (स्वतंत्र प्रभार) नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा (स्वतंत्र प्रभार) एवं जल-संसाधन राज्यमंत्री बनाया गया।